logo

रांची में AIMIM का प्रदर्शन 2 नवंबर को, अल्पसंख्यक अधिकार और शिक्षा की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

aiim.jpg

रांची
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड इकाई ने 2 नवंबर को रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह आंदोलन झारखंड में शिक्षा, अल्पसंख्यक अधिकारों और मॉब लिंचिंग कानून की मांग को लेकर किया जाएगा। प्रदर्शन दो चरणों में होगा—पहले चरण में सुबह 10:30 बजे कांके रिंग रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, और दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे लॉ कॉलेज से कांके चौक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।


AIMIM के आंदोलन के छह प्रमुख मुद्दे हैं: झारखंड एकेडमी काउंसिल (JAC) द्वारा आलिम-फाजिल की डिग्री की मान्यता रद्द करने का विरोध, मदरसा और उर्दू शिक्षा बोर्ड के गठन की मांग, 544 उर्दू स्कूलों की मान्यता बहाली, झारखंड आंदोलन में मुस्लिम शहीदों को सम्मान, मॉब लिंचिंग कानून की तत्काल लागू करने की मांग, और मॉब लिंचिंग व पुलिस हिरासत में मारे गए पीड़ितों के परिजनों को न्याय और मुआवजा देने की मांग।
AIMIM नेता आबिद हुसैन ने बताया कि यह आंदोलन अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ और न्याय की मांग को लेकर है। उन्होंने राज्यभर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से 2 नवंबर को रांची पहुंचने की अपील की है। AIMIM का कहना है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जगाने का प्रयास करेगी।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News